रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ☀ बाड़मेर 38°C
ताज़ा खबर
Foreign news

बालोतरा : खुला नाला बना खतरा, नाहटा अस्पताल रोड पर हादसे का डर, नगर परिषद की लापरवाही उजागर

Bhaveer  ·  25/03/2026

शहर के कुम्हारों का चौक स्थित नाहटा अस्पताल रोड पर बना नाला लंबे समय से खुला पड़ा होने के कारण आमजन के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने कई बार नगर परिषद को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है बताया जा रहा है कि नगर परिषद द्वारा समय-समय पर नाले की सफाई तो की जाती है, लेकिन सफाई के बाद नाले पर सेफ्टी ढक्कन वापस नहीं लगाए जाते। नगर परिषद से निवेदन है कि कल रामनवमी का पावन पर्व है और आज ही इस खुले नाले की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए नाले पर सेफ्टी ढक्कन लगाकर इसे सुरक्षित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन की आवाजाही के दौरान किसी भी प्रकार का हादसा होने से बचाया जा सके

#news #बालोतरा #Balotra #Road Accident

श्रेणी से पढ़ें

अपनी पसंद का विषय चुनें